उदयपुर, 21 अगस्त: श्रावण मास के अवसर पर अद्वैतम् संस्था की ओर से ‘शिवोलॉजी : शिव पुराण कथा’ का आयोजन 22 अगस्त को शाम 4 बजे राजस्थान साहित्य अकादमी के हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित सभागार में होगा। आयोजनकर्ता किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि कथा का उद्देश्य भगवान शिव के जीवन-दर्शन, शिवतत्त्व और लोकमंगल की भावना से जन-जन को परिचित कराना है। जयपुर से धर्मध्वजारक्षक पंकज ओझा कथा वाचन करेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी और श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालुओं से आयोजन में उपस्थित होकर आध्यात्मिक विमर्श का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।