सोजतिया ज्वेलर्स की एग्जीबिशन शुरू, 15 जून तक विशेष छूट

Share

सोने की महंगाई के बीच जड़ाव पोलकी ज्वेलरी बनी नया आकर्षण
उदयपुर, 5 जून :
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को किफायती और आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोजतिया ज्वेलर्स में जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन श्रीमती प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। समारोह में सराफा एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।


सोजतिया ग्रुप के संस्थापक प्रो. रणजीत सिंह सोजतिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि एग्जीबिशन का उद्देश्य ग्राहकों को कम वजन और आकर्षक डिजाइन वाली आधुनिक ज्वेलरी उपलब्ध कराना है। डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने कहा कि “कम वजन, अधिक फैलाव” की अवधारणा के तहत तैयार ज्वेलरी से ग्राहकों को कम लागत में भव्य डिजाइन मिल रहे हैं।
डॉ. ध्रुव सोजतिया ने बताया कि जड़ाव पोलकी ज्वेलरी को 22 कैरेट के बजाय 18 कैरेट में तैयार किया जा रहा है, जिससे बढ़ती कीमतों का असर कम होगा। उन्होंने बताया कि 18 और 14 कैरेट ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
नेहल सोजतिया ने बताया कि 15 जून तक जड़ाव गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है। अतिथियों ने सोजतिया ज्वेलर्स की गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचारपूर्ण सोच की सराहना की।