90 के दशक के गीतों ने बांधा समां

Share

उदयपुर, 14 जुलाई: सुरों की मंडली द्वारा आयोजित “90’s सदाबहार नगमे” संगीतमय संध्या में 35 गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को पुराने दौर की यादों में पहुंचा दिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक संगीत प्रेमियों ने भाग लिया और कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि पवन दानाध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर आयोजन को यादगार बनाया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि संगीत संस्कृति को बढ़ावा देने और नए कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में दिव्या सारस्वत, मधु केवलिया, नूतन वेदि, नीलम पटवा सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।