उदयपुर, 3 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (आईएचआरएसओ) के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त संभागीय कमिश्नर खजान सिंह का उपरणा एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव की ओर से बधाई एवं शुभकामना संदेश भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित एवं मानवाधिकार गतिविधियों के संचालन के लिए कमिश्नर कार्यालय परिसर में संगठन को आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन मानवाधिकार जागरूकता, जनसेवा और जनहित से जुड़ी गतिविधियां संचालित करता है। स्थान उपलब्ध होने से इन गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सुविधा होगी। कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।