गीतांजलि में मातृत्व एवं महिला स्वास्थ्य पर विशेष आयोजन

Share

उदयपुर, 11 मई: Geetanjali Medical College and Hospital में मदर्स डे पर “माँ की पहली मुस्कान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भावनात्मक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक कहानियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संवाद सत्र आयोजित हुए।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी रहीं। विशिष्ट अतिथि मंजुलता व्यास एवं भंवर सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कथक प्रस्तुतियां, माँ-बेटी नृत्य, काव्य पाठ एवं स्किट ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
डॉक्टरों के विशेष पैनल डिस्कशन में महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृत्व, बच्चों की देखभाल एवं परिवार से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रेरणादायक कहानियां साझा करने वाली 10 माताओं को सम्मानित भी किया गया।