जेईई मेन में डीपीएस उदयपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Share

10 छात्रों ने हासिल किए 90 से अधिक पर्सेंटाइल, देव गहलोत ने 99.88 पर्सेंटाइल के साथ किया विद्यालय का नाम रोशन

उदयपुर, 22 अप्रैल: दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें देव गहलोत ने 99.88 पर्सेंटाइल हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार वैभव कच्छारा ने 99.81 पर्सेंटाइल, दक्षिता अग्रवाल ने 99.13, काव्या चिराग कोठारी और श्रेष्ठ शर्मा ने 98.60, धनंजय अग्रवाल ने 95.69, अहोना सेन ने 95.27, शिनी बाबेल ने 94.68, वंशिका कुमावत ने 94.50 तथा निर्झर जैन ने 92.33 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली और मेहनती रहे हैं। उन्होंने अपनी लगन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है।

विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया और उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र अब मई माह में आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेंगे। विद्यालय परिवार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।