सफाई में लापरवाही पर सख्ती

Share

UDR DUG 01
डूंगरपुर, 6 अक्टूबर:
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। सभापति सुशीला गुप्ता ने सफाई शाखा के जमादारों की बैठक में कहा कि बहाने नहीं चलेंगे और सफाई व्यवस्था का असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और पार्षद के साथ क्षेत्र निरीक्षण के निर्देश दिए। कमी मिलने पर तत्काल सुधार कराने तथा लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत दिए। उपसभापति अनिल पटेल ने भी कर्मचारियों को नियमित क्षेत्र निरीक्षण और समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता में पहले पहचान बनाई है और अब उसे दोहराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में आयुक्त ललित सिंह देथा सहित पार्षद व सफाई शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।