समाज सेवा शिविर में विद्यार्थियों ने दी दिहाड़ी मजदूर की झोंपड़ी को नई पहचान

Share


उदयपुर, 29 मई:
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काया में चल रहे 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान कर एक दिहाड़ी मजदूर परिवार की झोंपड़ी को नया रूप दिया। प्रधानाचार्य कृष्ण कांत शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने चार दिन तक मेहनत कर झोंपड़ी की मरम्मत, रंग-रोगन और वारली आर्ट के माध्यम से उसे आकर्षक बना दिया।
शिविर प्रभारी अंबिका प्रसाद पारीक ने बताया कि विद्यार्थियों को योग, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। वहीं शिविर संयोजक घनश्याम खटीक के अनुसार कक्षा 12 के छात्रों ने मिलकर यह कार्य पूरा किया।
दिहाड़ी मजदूर जीवन लाल मीणा और उनकी पत्नी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए खुशी जताई। प्राचार्य ने इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।