यज्ञ के साथ मनाई ठाकुर अमर चंद बड़वा जयंती

Share

उदयपुर, 1 अगस्त: मेवाड़ के यशस्वी प्रधान ठाकुर अमर चंद बड़वा की 305वीं जयंती के अवसर पर सर्वऋतुविलास गायत्री शक्ति पीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।
ठाकुर अमर चंद बड़वा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा ने उनके धार्मिक, सामाजिक और रणनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अमर नारायण मंदिर, अमरेश्वर महादेव मंदिर और बड़ा रामद्वारा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में अनेक गणमान्य नागरिकों ने आहुतियां दीं। संस्थान ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन का समापन रविवार को तोप माता बुर्ज पर सैनिक सलाम कार्यक्रम के साथ होगा।