महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव पर आज निकलेगी 21वीं कांवड़ यात्रा

Share

गंगा कुंड से सुबह 11:30 बजे होगा शुभारंभ, करीब एक हजार शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक
उदयपुर, 8 अगस्त
: भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर शनिवार को 21वीं श्री महाकालुलेश्वर कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब एक हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाकाल कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि यात्रा सुबह 11:30 बजे आयड़ स्थित गंगा कुंड से रवाना होगी। कांवड़ यात्रा आयड़ पुलिया, अशोक नगर रोड, शक्ति नगर, टाउनहॉल, सूरजपोल, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल, अंबामाता और आयुर्वेद चौराहा होते हुए भगवान श्री महाकालुलेश्वर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में शिवभक्त पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
समिति के अनुसार इस वर्ष यात्रा को अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल होंगे। यात्रा मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और प्रशासन की व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की है।