उदयपुर, 8 अक्टूबर: श्री सनातन धर्म सेवा समिति और श्री बिलोचिस्तान पंचायत की ओर से 20 अक्टूबर को गांधी ग्राउंड में 78वां विजयादशमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पंचायत महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम में परम श्रद्धेय शैलेश कुमार ब्रिजवानी (गुरुजी) विजय तिलक करेंगे। महापौर पारस सिंघवी, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप महापौर दिनेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ को भी आमंत्रित किया गया है। समिति के हेमंत गखरेजा ने बताया कि मथुरा से आई शाकिर भाई अली की टीम रावण परिवार के पुतले तैयार कर रही है।