सलूंबर, 2 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत चन्द्रशेखर जोशी को सलूंबर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश मुख्यालय जयपुर से जारी आदेश में नवगठित संगठन जिलों के कार्यकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। आदेश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति के बाद सलूंबर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी राजनीतिक अभियानों में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ काम करेगी।