बूथ ही संगठन की वास्तविक शक्ति : मदन राठौड़

Share

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित
उदयपुर, 11 मई:
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा सोमवार को सुखाड़िया रंगमंच पर बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ संगठन की वास्तविक शक्ति का केंद्र है और बूथ स्तर का सक्रिय कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाता है। सम्मेलन में बूथ समितियों, पन्ना प्रमुख व्यवस्था एवं आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहकारिता मंथन बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे संबोधित


उदयपुर, 11 मई:
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को उदयपुर में सहकारिता मंथन बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक संबोधित करेंगे।
प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान, सहकारिता चुनाव, प्रशिक्षण शिविर, सहकारिता जागरण अभियान तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।