उदयपुर, 26 सितम्बर: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र नीमचखेड़ा, सेक्टर फतेहपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर के सदस्य प्रेम जी ओबेरॉय ने सेक्टर की आशा सहयोगियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश प्रदान किया। संदेश के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आशा सहयोगियों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में आशा सहयोगियों ने सहभागिता करते हुए योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर प्रभारी एवं उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से लक्ष्मीजी मौजूद रहीं।