योग और ध्यान से तनावमुक्त जीवन का संदेश

Share

हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट एवं प्रोस्किल हब का तीन दिवसीय शिविर सम्पन्न
उदयपुर, 19 जून
: हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट, उदयपुर एवं प्रोस्किल हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान की प्रभावी विधियों का अभ्यास किया।
शिविर का संचालन हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा और श्रीमती मधु मेहता ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने के उपाय बताए। अंतिम दिवस पर श्रीमती आशा शर्मा एवं डॉ. सुबोध शर्मा ने योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का संचालन किया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन में संतुलन एवं प्रसन्नता बनी रहती है। प्रोस्किल हब की संचालिका श्रीमती गंगा कुमावत, श्रीमती प्रगति राठौड़ थोरेचा एवं श्री सचिन थोरेचा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग और ध्यान स्वस्थ एवं सफल जीवन की आवश्यकता बन चुके हैं। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने शिविर को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।