उदयपुर, 11 मई: आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर, काउंसलर्स एवं नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों ने नशा छोड़ने के वैज्ञानिक उपाय, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी।
शिविर में महिला समूहों, युवा मंडलों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रखीं। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। संस्थान ने आमजन से जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन व केंद्रों से संपर्क करने की अपील की।