दोहरीकरण कार्य से खजुराहो एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा

Share

उदयपुर, 16 जुलाई: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस सहित दो रेल सेवाओं का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने से यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत 27 जुलाई को उदयपुर सिटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19666 परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-दैलवारा-बिरारी होकर खजुराहो जाएगी। वहीं 28 जुलाई को खजुराहो से चलने वाली गाड़ी संख्या 19665 बिरारी-दैलवारा होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने और बदले हुए मार्ग को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।