आज होगा सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन

Share

उदयपुर, 26 जून: पूज्य सिंधी पंचायत हिरणमगरी एवं झूलेलाल युवा एवं नारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के बाल संस्कार शिविर का समापन 27 जून को झूलेलाल भवन में होगा। समापन समारोह में बच्चे सिंधी गीत, नृत्य, हास्य नाटिका एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। शिविर में बच्चों को सिंधी भाषा, संस्कृति, नैतिक संस्कार, पारंपरिक खेल और मंचीय कला का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष मुरली राजानी ने इसे नई पीढ़ी को मातृभाषा और संस्कृति से जोड़ने का सफल प्रयास बताया। आयोजकों ने समाजजनों से समारोह में सपरिवार शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।