उदयपुर, 1 अगस्त : पर्यटन नगरी उदयपुर आने वाले देशभर के 40 से अधिक ट्रैवल एजेंट इस बार केवल दर्शनीय स्थलों ही नहीं, बल्कि राजस्थान की पारंपरिक लोक कला ‘जल सांझी’ का भी अनूठा अनुभव करेंगे।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, इंडिया आउटबॉक्स और कलर्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त से शुरू हो रहे फेम टूर के दौरान कलाकार राजेश वैष्णव इस कला का सजीव प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों का मानना है कि अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने से उदयपुर की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।