अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने पर कार्रवाई
डूंगरपुर, 26 अक्टूबर: पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी ने तीन कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह कार्रवाई की। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल के अनुसार, कार्रवाई की जद में जिला परिषद के वार्ड 30 पुंजपुर से विनोद जोशी, पंचायत समिति आसपुर के वार्ड 6 बनकोड़ा से राजेन्द्र सिंह रानावत और पंचायत समिति देवल खास के वार्ड 12 से भुरी देवी पाटीदार आए हैं। पार्टी ने इसे संगठन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए अनुशासनात्मक कदम उठाया है।