महिला किसानों को अमरूद की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

Share

उदयपुर : एमपीयूएटी की अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के तहत ग्राम पहाड़ा में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला किसानों के लिए अमरूद की वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 25 महिला किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. वीरेन्द्र सिंह और डॉ. हरि सिंह ने अमरूद की उन्नत किस्मों, फल बाड़ी स्थापना, पौध रोपण, उर्वरक प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी। परियोजना प्रभारी डॉ. लखावत ने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रत्येक महिला किसान को अमरूद की उन्नत किस्म के 25 पौधे, उर्वरक और कीटनाशी दवाइयां वितरित की गईं।