माही नदी पुल पर रेलिंग तोड़ हवा में लटका चाय पत्ती से भरा ट्रक

Share

बांसवाड़ा। रतलाम रोड स्थित माही नदी के गेमन पुल पर मंगलवार सुबह चाय पत्ती से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग और सीमेंटेड बैरिकेड तोड़ते हुए आधा हवा में लटक गया। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होना सामने आया है। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात नियंत्रित किया और क्रेन की सहायता से ट्रक निकालने की कार्रवाई शुरू कराई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय तक पुल पर यातायात प्रभावित रहा।