राजपैथोकोन में डॉ. अरुणा पंचारिया की दो पुस्तकों का विमोचन

Share

एमबीबीएस और एमडी विद्यार्थियों के लिए लिखीं पुस्तकें, सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक निदान से जोड़ने पर जोर
उदयपुर, 24 अक्टूबर:
राजपैथोकोन-2026 में शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा की प्रोफेसर डॉ. अरुणा पंचारिया द्वारा लिखित दो चिकित्सा पुस्तकों का विमोचन किया गया। समारोह में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन चेयरपर्सन डॉ. नमिता गोयल तथा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. नरेंद्र मोगरा सहित चिकित्सा क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं। डॉ. पंचारिया की पहली पुस्तक ‘Pulse of Pathology: Bench-to-Bedside Approach’ एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए है, जबकि दूसरी पुस्तक ‘Mastering MD Pathology: Decoding the Clinical Case Diagnosis’ एमडी पैथोलॉजी के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। दोनों पुस्तकों में केस आधारित अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोगों के निदान पर जोर दिया गया है। अतिथियों ने इसे चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी शैक्षणिक पहल बताया। चिकित्सा शिक्षा में योगदान के लिए डॉ. पंचारिया को ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ और ‘आयरन लेडी ऑफ राजस्थान’ सम्मान भी मिल चुके हैं।