हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, युवती की मौत

Share

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, चार गंभीर घायल एमबी हॉस्पिटल रेफर
उदयपुर, 10 मई:
उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कृष्ण कन्हैया होटल के पास उस समय हुआ, जब दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार करीब 20 फीट तक घिसटते हुए सड़क पर पलट गई।
सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने डिंपल पुत्री कपूरचंद सुथार (22) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल जीनल, वृंदा, वरुण और डिंपल सुथार को प्राथमिक उपचार के बाद एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार एक कार सुमेरपुर से उदयपुर आ रही थी, जबकि दूसरी कार गोगुंदा से जसवंतगढ़ जा रही थी। यू-टर्न के दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।