स्कूटी की डिक्की से दो देशी कट्टे, चार कारतूस बरामद

Share

चित्तौड़गढ़, 2 अगस्त: चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी की डिक्की से दो देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को डिटेन किया है। सेंती चौकी के पास पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ने पर तलाशी में एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक .315 बोर का कट्टा तथा चार कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपियों में अनस अंसारी, योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा और पूछताछ के बाद पकड़ा गया करण सिंह शामिल हैं। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इनके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।