उदयपुर, 5 अप्रैल : उदयपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में वर्ष 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में दिनेश सिंघवी को अध्यक्ष और अजय तलेसरा को सचिव निर्विरोध चुना गया।
वरिष्ठ सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। अध्यक्ष दिनेश सिंघवी ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।
सचिव अजय तलेसरा ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।