पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम घोषित

Share

उदयपुर, 2 अप्रैल: 14वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 4-5 अप्रैल को अलवर में होगी। जूनियर पुरुष टीम की कप्तानी जयेश कामोया और महिला टीम की कप्तानी माही चौहान करेंगी। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

टीम मैनेजर विनोद साहू और कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू होंगे। टीम उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस से रवाना होगी। खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।