राज्य पावरलिफ्टिंग में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन

Share

एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित छह पदक जीतकर बढ़ाया मान
उदयपुर, 14 जुलाई:
अजमेर के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में आयोजित 45वीं राजस्थान राज्य सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम किए।
जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलोग्राम वर्ग में सौरभदीप मैसी ने 497.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग की मानसी रावत ने 280 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं जयेश कामोया, मितांशु सेन, विशाल प्रजापत और दिशा सिसोदिया ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और वेदांत दुर्गावत ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू और मैनेजर विनोद साहू रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।