उदयपुर की छात्रा टेबल टेनिस टीम बनी राज्य चैंपियन

Share

उदयपुर, 7 अक्टूबर: हिण्डौन सिटी, करौली में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की छात्रा टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन का खिताब हासिल किया। टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में उदयपुर ने जयपुर को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उदयपुर की टीम ने चूरू को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दल प्रभारी रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि विजेता टीम में रिद्धि डांगी, चार्वी मोदी, फरहीन अत्तारी, भुवन्या राणावत और आश्रिया नायर शामिल थीं। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने एकजुटता और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम की उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।