मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूत महाराज के सान्निध्य में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया दिव्य शिवलिंग पूजन

Share


गोपाल लोहार
उदयपुर, 4 जून:
मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूत जी महाराज के सान्निध्य में हैदराबाद में आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिव्य शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर तेलंगाना भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. रामचंदर राव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूत जी महाराज का आध्यात्मिक मार्गदर्शन रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, शिव तत्व और आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रेरक संदेश देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सूत जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का संचार किया।
इस दौरान विशेष दिव्य शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सूत जी महाराज के पास संरक्षित इन दुर्लभ शिवलिंगों के बारे में श्रद्धालुओं के बीच विशेष जिज्ञासा बनी रहती है। आध्यात्मिक जगत में इन शिवलिंगों को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार के शिवलिंग प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के पास भी हैं, जिन्हें लेकर वे हाल ही में मीडिया से भी रूबरू हुए थे। इससे पूर्व थावरचंद गहलोत भी इन विशेष शिवलिंगों का पूजन कर चुके हैं।
हैदराबाद में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संगम बनकर उभरा, जिसमें मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूत जी महाराज की प्रेरक उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।