दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि और संगोष्ठी के जरिए दी जाएगी श्रद्धांजलि
उदयपुर, 10 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला एवं सरदार पटेल मंडल द्वारा संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर 11 और 12 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया के नेतृत्व में दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
निर्णय अनुसार 11 अप्रैल की पूर्व संध्या पर गोवर्धन सागर स्थित सुंदर सिंह भंडारी प्रतिभा स्थल पर दुग्धाभिषेक और दीप प्रज्वलन किया जाएगा, जबकि 12 अप्रैल को प्रातः पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी आयोजित होगी।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से भंडारी के विचारों को याद कर संगठनात्मक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।