सांवलियाजी मंदिर में पुजारी से मारपीट का मामला, वीडियो वायरल

Share

पार्किंग में गार्ड से विवाद के बाद हाथापाई, पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ
चित्तौड़गढ़, 5 अगस्त
: मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी रवि वैष्णव के साथ सुरक्षा में तैनात टाइगर फोर्स के गार्डों द्वारा कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना के बाद मंडफिया पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों पक्षों से पूछताछ की है।
पुजारी रवि वैष्णव का आरोप है कि वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मंदिर परिसर की पार्किंग में पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गार्डों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, सूत्रों के अनुसार घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मंडफिया थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।