उदयपुर: नवरात्रि महोत्सव के तहत छोटी पीपली स्थित अजब सेवा संस्थान में शस्त्र पूजन, सनातनी गरबा और शौर्य तलवार रास का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वीरता, सनातन संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। डॉ. प्रदीप कुमावत ने आगामी निःशुल्क शिविर का नाम ‘भवानी संस्कार शिविर’ रखने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने शिविर के प्रतिभागियों को तलवार उपलब्ध कराने के प्रयास को मातृशक्ति में आत्मविश्वास और शौर्य जगाने वाला कदम बताया। भाजपा मीडिया प्रवक्ता डॉ. सीमा चंपावत ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की। महाराणा प्रताप के पुत्र सहसामल की वंशज बाईसा दिव्या राणावत ने मातृशक्तियों को राजघराने के दशहरा कार्यक्रम में तलवार रास के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पार्षद रचना शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।