उदयपुर, 13 सितम्बर: बोहरा समाज उदयपुर की मिलाद मुबारक शोभायात्रा का अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बोहरा समाज के आमिल साहबों को उपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा ‘बर्वे रामायण’ भेंट की। राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि उदयपुर की पहचान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की परंपरा से रही है। इस अवसर पर शेख सैफुद्दीन भाभरावाला, शेख मोहम्मद जक़ियुद्दीन साबिर, शेख हुज़ैफ बमबोट, शेख अबीज़र मोइनी एवं शेख हाशिम मोइनी का अभिनंदन किया गया। समिति ने बोहरा समाज को मिलाद मुबारक की शुभकामनाएं दीं।