बोनस नहीं मिलने पर हिंदुस्तान जिंक के बाहर मजदूरों का हंगामा, लट्ठ लेकर पहुंचे इंटक अध्यक्ष

Share

6 नवंबर को आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ भुगतान, सैकड़ों मजदूरों ने घेरा कंपनी गेट; 20 नवंबर तक का अल्टीमेटम, फिर उग्र आंदोलन की चेतावनी
उदयपुर, 12 नवम्बर:
दीपावली का बोनस नहीं मिलने से नाराज मजदूरों का आक्रोश गुरुवार को गुडली स्थित हिंदुस्तान जिंक के बाहर फूट पड़ा। सैकड़ों मजदूर कंपनी गेट पर एकत्रित हुए और धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि दीपावली से पहले 6 नवंबर को भी बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान कंपनी प्रबंधन ने भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन दीपावली बीतने के बाद भी बोनस नहीं मिला। इससे नाराज मजदूरों ने दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाया।
आश्वासन पूरा नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारी लगातार मजदूरों को समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन मजदूर बोनस भुगतान की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच इंटक के कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर कार लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरते ही उन्होंने उसमें रखा लट्ठ निकाल लिया। इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। वहां धक्का-मुक्की जैसे हालात बन गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बनी सहमति
प्रदर्शन के दौरान गुडली पंचायत सरपंच दिनेश डांगी, कांग्रेस नेता चुन्नीलाल डांगी और भाजपा नेता नंदलाल वेद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत कराई। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद मजदूरों ने प्रबंधन को बोनस भुगतान के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया है। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तारीख तक भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। अब प्रबंधन के सामने मजदूरों की मांग पूरी करने की चु