बारिश की कामना को लेकर मंगलवार को होगा खेड़ा खुट माता का पूजन

Share

फतहनगर, 19 जुलाई: क्षेत्र में मानसून की बेरुखी से चिंतित किसानों ने अच्छी वर्षा और खरीफ फसलों की समृद्धि की कामना को लेकर मंगलवार, 21 जुलाई को खेड़ा खुट माता (खेड़ा देवत) का पारंपरिक पूजन करने का निर्णय लिया है। चावंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में भोपाजी एवं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव के बाहर स्थित खेड़ा खुट माता स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का फैसला लिया। इस दौरान इंद्र देव से अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है और खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी हैं। वर्षों पुरानी लोक परंपरा के अनुसार ऐसे समय सामूहिक पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा की कामना की जाती है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उधर खडोदा गांव के चारभुजा मंदिर में भी ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ कर भगवान चारभुजा को चूरमा-बाटी का भोग लगाया और समय पर वर्षा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।