खेत में रखवाली कर रहे युवक को लगी गोली

Share

शिकारियों का निशाना चूका, सिर में लगी गोली; हालत गंभीर
प्रतापगढ़, 30 मार्च
: जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव में खेत की रखवाली कर रहे 16 वर्षीय युवक को शिकारियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थानाधिकारी मनीष कुमार वैष्णव ने बताया कि पप्पू उर्फ पाना गुर्जर खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कुछ शिकारी सुअर का शिकार करने पहुंचे और गोली चलाई, जो युवक के सिर में जा लगी।
घटना के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शिकार पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।