चाकू मारकर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share

सामाजिक कार्यक्रम के विवाद ने लिया खूनी रूप, 2 नाबालिग भी हिरासत में
प्रतापगढ़, 9 मई
: प्रतापगढ़ जिले की पारसोला थाना पुलिस ने चाकू मारकर हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
घटना 3 मई 2026 की है। शिकायतकर्ता हरीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने भाई नाथूलाल के साथ पाटला बावड़ी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में नाथूलाल ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था।
घर लौटते समय पाटला बावड़ी-तलापुर रोड पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। आरोप है कि मुकेश मीणा, मानाराम मीणा, वेणीराम मीणा और दो नाबालिगों ने नाथूलाल के साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
जंगलों में छिपे आरोपियों को दबोचा
बी. आदित्य के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने लोहागढ़ बुडेल के जंगलों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, मानाराम और वेणीराम मीणा शामिल हैं, जो पाटला बावड़ी क्षेत्र के निवासी हैं।