उदयपुर, 13 सितम्बर: स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप की ओर से रविवार को मंगल व्यू रिसोर्ट में ‘भजनों के रंग : भक्तों के संग’ भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप के गायकों ने भगवान के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र सोनी ने की। मुख्य अतिथि जेपी जोशी तथा विशिष्ट […]
ओबरी, 13 सितम्बर: भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर रविवार को हरतालिका (केवड़ा) तीज का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। व्रतियों ने मिट्टी से शिवलिंग, भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की प्रतिमाएं बनाकर […]
उदयपुर, 13 सितम्बर: सीरवी समाज विकास समिति उदयपुर द्वारा श्री आई माताजी के 611वें अवतरण दिवस ‘भादवी बीज’ पर्व को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजजनों ने श्री आई माताजी की भव्य आरती कर सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने मांगलिक गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाज के […]
उदयपुर, 13 सितम्बर: शहर की नगरीय सीमा में आगामी 15, 25 एवं 27 सितंबर को सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र को पूर्णतया बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के जारी आदेशानुसार 15 सितंबर को पर्यूषण पर्व एवं संवत्सरी, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष में सभी […]
उदयपुर, 13 सितम्बर: भादवी बीज के अवसर पर रेगर समाज विकास कल्याण संस्थान, ठक्कर बाबा कॉलोनी सूरजपोल की ओर से लोक देवता बाबा श्री रामदेवजी के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ठक्कर बाबा कॉलोनी स्थित रामदेवजी मंदिर से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट और टाउन हॉल रोड होते हुए पुन: मंदिर […]