LOADING

Type to search

भजनों के रंग में रंगा माहौल

Local

भजनों के रंग में रंगा माहौल

Share

उदयपुर, 13 सितम्बर: स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप की ओर से रविवार को मंगल व्यू रिसोर्ट में ‘भजनों के रंग : भक्तों के संग’ भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप के गायकों ने भगवान के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र सोनी ने की। मुख्य अतिथि जेपी जोशी तथा विशिष्ट अतिथि धीरज शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्या सारस्वत की गणपति स्तुति से हुआ। इसके बाद नूतन बेदी, अनिता शर्मा, निखिल माहेश्वरी, योगेश उपाध्याय, विकास स्वर्णकार सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रश्नोत्तरी में पुष्कर नायक व अनीता शर्मा विजेता रहे। मंच संचालन नूतन बेदी व मोहन सोनी ने किया। समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *