उदयपुर, 22 जून: उदयपुर जिला ओलंपिक संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। होटल कजरी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खिलाड़ियों […]
उदयपुर, 22 जून: करबला के शहीद इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा जमाअत और दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 210 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बोहरवाड़ी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि उपमहापौर पारस […]
उदयपुर, 22 जून: राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र का अवलोकन करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाला केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में विकसित एमडीएच राष्ट्र मंदिर प्रकल्प देश के गुमनाम क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के जीवन को नई पीढ़ी तक […]
उदयपुर, 22 जून: शहर की सांगीतिक संस्था ‘सुरों की मंडली’ की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर ‘गीतों भरी शाम, डॉक्टर्स के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होने वाले इस आयोजन में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों और संगीत प्रेमियों का सम्मान किया जाएगा। संस्था के […]
उदयपुर, 22 जून: पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित “लव यू पापा – सीजन 2” का भव्य आयोजन मिताली इवेंट्स एवं गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ […]