LOADING

Type to search

डॉक्टर्स डे पर सजेगी सुरों की महफिल

socal

डॉक्टर्स डे पर सजेगी सुरों की महफिल

Share

उदयपुर, 22 जून: शहर की सांगीतिक संस्था ‘सुरों की मंडली’ की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर ‘गीतों भरी शाम, डॉक्टर्स के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होने वाले इस आयोजन में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों और संगीत प्रेमियों का सम्मान किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. राजीव पंड्या, डॉ. निशांत आसवानी, डॉ. जूही आसवानी सहित 20 चिकित्सकों का सम्मान होगा। साथ ही संस्था के सदस्य कराओके ट्रैक पर गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्राचीन वस्तुओं के संग्रहकर्ता भूपेंद्र कुमार मल्हारा को भी सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक चिकित्सक अपना पसंदीदा गीत भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *