LOADING

Type to search

सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत: 1800 रुपए मांगने वाला डॉक्टर एसीबी के हत्थे चढ़ा

crime

सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत: 1800 रुपए मांगने वाला डॉक्टर एसीबी के हत्थे चढ़ा

Share

राजसमंद जिला अस्पताल में जूनियर स्पेशलिस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार, 1300 रुपए लेते दबोचा; पहले लिए गए 500 रुपए भी बरामद
राजसमंद, 20 जुलाई:
सरकारी अस्पताल में मरीजों को निशुल्क या निर्धारित शुल्क पर मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं के बीच राजसमंद जिला अस्पताल से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आंख के पास हुई फुंसी का मामूली ऑपरेशन करने के बदले 1800 रुपए की रिश्वत मांगने वाले जूनियर स्पेशलिस्ट (सर्जरी) डॉ. पंकज जैन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 1300 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि डॉक्टर ऑपरेशन करने के लिए 2 हजार रुपए की मांग कर रहा है। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 1800 रुपए तय हुई। शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी ने डॉक्टर को पहले 500 रुपए दिए, जिससे रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई।
इसके बाद एसीबी ने पूर्व नियोजित योजना के तहत जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने डॉक्टर को शेष 1300 रुपए दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 1300 रुपए की रिश्वत राशि के साथ सत्यापन के समय लिए गए 500 रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसीबी फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। मामले में रिश्वतखोरी के अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *