LOADING

Type to search

विद्यालयों के लिए 3.55 करोड़ रुपये से अधिक की कंपोजिट स्कूल ग्रांट स्वीकृत

education

विद्यालयों के लिए 3.55 करोड़ रुपये से अधिक की कंपोजिट स्कूल ग्रांट स्वीकृत

Share

उदयपुर और सलूम्बर के कुल 4486 स्कूल होंगे लाभान्वित
उदयपुर, 16 जुलाई:
समग्र शिक्षा के तहत उदयपुर एवं सलूंबर जिले के राजकीय विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 प्रतिशत कंपोजिट स्कूल ग्रांट जारी करने की स्वीकृति गुरुवार को प्रदान कर दी गई। इस निर्णय से दोनों जिलों के हजारों सरकारी विद्यालयों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
समग्र शिक्षा उदयपुर के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) कुंज बिहारी भारद्वाज ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार उदयपुर जिले के माध्यमिक शिक्षा के 713 विद्यालयों के लिए 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार 750 रुपये तथा सलूंबर जिले के 202 माध्यमिक विद्यालयों के लिए 33 लाख 90 हजार रुपये की राशि आहरित करने की स्वीकृति जारी की गई है।
इसी प्रकार प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत उदयपुर जिले के 2 हजार 602 विद्यालयों के लिए 1 करोड़ 56 लाख 21 हजार 250 रुपये तथा सलूंबर जिले के 969 विद्यालयों के लिए 52 लाख 76 हजार 250 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुल मिलाकर दोनों जिलों के 4 हजार 486 राजकीय विद्यालयों के लिए 3 करोड़ 55 लाख 46 हजार 250 रुपये की 25 प्रतिशत कंपोजिट स्कूल ग्रांट जारी की गई है।
भारद्वाज ने बताया कि स्वीकृति जारी होने के साथ ही संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को राशि आहरित करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। ब्लॉक कार्यालयों द्वारा संबंधित विद्यालयों के लिए आहरण स्वीकृति भी गुरुवार को ही जारी कर दी गई, जिससे विद्यालयों को समय पर आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार देर रात जारी निर्देशों के अनुसार इस मद से संबंधित लंबित व्यय बिलों का भुगतान एसएनए (ैछ।) पोर्टल के माध्यम से 17 जुलाई तक किया जा सकेगा। इससे विद्यालयों के लंबित भुगतान समयबद्ध रूप से निपटाए जा सकेंगे और शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *