LOADING

Type to search

चचेरे भाई ने 1.50 लाख रुपए में बहन को बेचा

crime

चचेरे भाई ने 1.50 लाख रुपए में बहन को बेचा

Share

अहमदाबाद ले जाकर फैक्ट्री कर्मचारी को सौंपा, 5 दिन कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
उदयपुर, 27 अगस्त:
उदयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवती को उसके चचेरे भाई द्वारा कथित तौर पर 1.50 लाख रुपए में अहमदाबाद में बेचने और खरीदार द्वारा उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता 25 अगस्त को किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने 26 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
19 अगस्त को अहमदाबाद ले गया
थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा के अनुसार पीड़िता के काका का लड़का 19 अगस्त को उसे बहला-फुसलाकर अहमदाबाद ले गया था। वहां उसने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपए लेकर युवती को उसके हवाले कर दिया और खुद गांव लौट आया।
पांच दिन कमरे में रखा
आरोप है कि फैक्ट्री कर्मचारी ने युवती को अपने कमरे में पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को घटना बताने अथवा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के वापस लौटने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस चचेरे भाई से पूछताछ कर रही है, जबकि अहमदाबाद में मौजूद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजने की तैयारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *