LOADING

Type to search

बिजली निगम का जेईएन 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

crime

बिजली निगम का जेईएन 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share

निर्माणाधीन मकान में घरेलू बिजली कनेक्शन और फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे 15 हजार रुपए
उदयपुर, 31 अगस्त:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के देबारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेईएन) सागर मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी जेईएन ने निर्माणाधीन मकान में घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने और संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में परिवादी से कुल 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप कार्रवाई की योजना बनाई।
एसीबी की टीम ने तय योजना के अनुसार कार्रवाई करते हुए परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर जेईएन के पास भेजा। आरोपी ने जैसे ही परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद एसीबी अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तथा रिश्वत मांगने और स्वीकार करने से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवादी अपने निर्माणाधीन मकान के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। इसी प्रक्रिया में संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने और कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जेईएन द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। कुल 15 हजार रुपए मांगे गए थे, जिनमें से 10 हजार रुपए लेते समय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *