खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 10 लाख के गहने ले गए
Share
प्रतापगढ़, 6 अक्टूबर: कड़ियावद गांव में सोमवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। नंदलाल कुमावत के मकान में चोर खेत की ओर वाली खिड़की से घुसे और बेटियों के करीब 6 तोला सोने तथा डेढ़ किलो चांदी के गहने ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने का प्रयास किया। पास के मकान के कैमरों पर टॉर्च डाली और घर के कैमरे की निगरानी प्रभावित करने के लिए उसकी दिशा में लाइट कर दी। सूचना पर रठांजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

