LOADING

Type to search

अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित

Uncategorized

अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित

Share

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर व्यक्त की चिंता
उदयपुर, 22 मार्च:
शहर के भुवाणा क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार, कृष्ण कुंज विहार एवं रूपनगर कॉलोनियों के रहवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में अम्बेरी-आरटीओ रोड पर हनुमानजी मंदिर के पास बने खतरनाक अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि कॉलोनियों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, लेकिन ब्रिज से नीचे उतरते समय अंधे मोड़ के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे लंबे समय से नगर विकास न्यास और उदयपुर विकास प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा उदयपुर की प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संतोष मीणा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि हनुमानजी मंदिर को कॉलोनी में उपलब्ध खाली भूमि पर स्थानांतरित किया जाए, तो सड़क के बीच बने अंधे मोड़ को हटाया जा सकता है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन सुरक्षित हो सकेगा। निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव को शीघ्र ही उदयपुर विकास प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक के अंत में कृष्ण कुंज विहार समिति के अध्यक्ष शैतान सिंह देवड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *