LOADING

Type to search

वयोश्री योजना में 1000 बुजुर्गों को सहारा

Local

वयोश्री योजना में 1000 बुजुर्गों को सहारा

Share


उदयपुर, 6 जून: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को गोगुंदा में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूजा-अर्चना की। योजना के तहत बुजुर्गों को छड़ी, वॉकर, बैसाखी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कमर बेल्ट, गर्दन कॉलर सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, विधायक प्रतापलाल गमेती, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *