LOADING

Type to search

ठेकेदार के घर 11 लाख की चोरी, 7 किलो चांदी और नकदी पार

Local

ठेकेदार के घर 11 लाख की चोरी, 7 किलो चांदी और नकदी पार

Share

सायरा क्षेत्र में वारदात, पत्नी घर में सोती रही और ऊपर से साफ हुआ सामान
उदयपुर, 2 मई:
जिले के सायरा थाना क्षेत्र के उमरोद गांव में चोरों ने एक ठेकेदार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला को भनक तक नहीं लगी। चोर ताला तोड़कर घर के ऊपरी हिस्से में घुसे और करीब 7 किलो चांदी व 80 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कुल नुकसान करीब 11 लाख रुपए बताया है।
मंदिर गए थे घर मालिक
पीड़ित पुनाराम गमेती ने बताया कि वे मंदिर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर के नीचे वाले हिस्से में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और ऊपर के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा कीमती सामान व नकदी पार कर दी। चोर वारदात के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सुबह खुला राज, गांव में मचा हड़कंप
सुबह जब परिवार के लोग ऊपर पहुंचे तो कमरा अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उपसरपंच योगेश पालीवाल ने पुलिस को सूचना दी। सायरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *